10वाँ परिचय सम्मेलन
आप का अपना हिम सामाजिक संगठन दिल्ली इंडिया* आगामी 19 दिसंबर 2021 दिन रविवार को D-6 सेक्टर 06 हनुमान मन्दिर,रोहिणी,दिल्ली -110085 में दसवाँ परिचय सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें आप सभी अपने बच्चों की कुंडली मिला सकते है और विवाह योग्य लड़का लड़की का मिलान व परिवार मिलन भी कर सकते है। संगठन की वेबसाइट www.himsamajiksangathan.org से जुड़कर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। शिव विवाह जिस तरह सभी से शुभ है, और इसका वर्णन सदैव सुनना लाभकारी होता है। कहा जाता है जोड़ियां ईश्वर ने पहले ही तय कर रखी होती है, बस उनको मिलना होता है ! हिमाचल के लोग संसार के किसी भी कोने में क्यों ना रहते हो पर अपनी देवभूमि से जुड़े रहते है और अपनी सभ्यता को जीवित रखने हेतु सदैव प्रयासरत रहते है। इसके लिए अपने बच्चों के रिश्ते हेतु हिमाचल के परिवारों को ही वरीयता देते है, अपने बच्चों चाहे वह लड़का हो या लड़की उसके विवाह के लिए हिमाचली ही रिश्ता देखते है क्योंकि हिमाचली लोगो की परंपरागत रीति रिवाजों में सामजस्य बैठना आसान होता है, बच्चो के हिमाचली रिश्ते अति सुगमता से मिलाने हेतु हिम सामाजिक संगठन ने 2017 से ही एक वेबसाइट चला रखी है, जिसके माध्यम से हजारों परिवारों के बच्चों को योग्य हिमाचली जीवन साथी मिले है , यहाँ तक कि हमारी वेबसाइट के माध्यम से विदेशो में भी बच्चों के रिश्ते हुए है। संगठन की एक समर्पित टीम इस कार्य को सुचारु रूप से चला रही है हिम सामाजिक संगठन दिल्ली इंडिया की टीम ने अपने अन्य सभी कार्यों के आलावा इस कार्यों को भी विशेष रूप दिया हुआ है, जिसकी सराहना🎉 पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे संसार में अपनी छाप छोड़ रही हैं। आप और आप के जानने वाले सभी हिमाचल के लोग इस वैबसाइट www.himsamajiksangathan.org से जुड़ सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं। इस वेबसाइट की अधिक जानकारी व वेबसाइट के प्रति कोई भी पूछताछ के लिए निम्न पदाधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं: ✍️ 1. श्री पंकज शर्मा (सचिव) 9971002629 2. श्री संजय अवस्थी (संयुक्त सचिव) 9968310380 3. श्री प्रताप शर्मा (उपाध्यक्ष) 7982943896 4. श्री दिनेश भारद्वाज जी (कौशाधक्ष) 9811940815 5. श्री कुलवंत सिंह राणा (जनरल सेक्रेटरी ) 9999907294 6. श्री संजीव शर्मा (प्रधान ) 9999752408 7. श्री रविंद्र कुमार शर्मा (चेयरमैन) 9811172243 सादर एवम शुभेछाओं सहित। कुलवंत सिंह राणा, जनरल सेक्रेटरी हिम सामाजिक संगठन, दिल्ली, इण्डिया।🙏🏼🚩